फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 10 Oct 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

झुमरीतिलैया : शहर के विद्यापुरी स्थित कृष्णमोहन सिन्हा के घर में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान ताराटांड़ निवासी 45 वर्षीय मुकेश सोनकर (पिता स्व. गुलाब सोनकर) के रूप में हुई. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मंगलवार की सुबह कृष्णमोहन सिन्हा के पड़ोसी […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : शहर के विद्यापुरी स्थित कृष्णमोहन सिन्हा के घर में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान ताराटांड़ निवासी 45 वर्षीय मुकेश सोनकर (पिता स्व. गुलाब सोनकर) के रूप में हुई. घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मंगलवार की सुबह कृष्णमोहन सिन्हा के पड़ोसी विजय रजक ने उनके घर का गेट खुला देखा.

अंदर गया तो पाया कि मुकेश के कमरे का दरवाजा सटा हुआ है और टीवी चल रहा है. ऐसे में जब उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो पाया कि मुकेश का शव पंखे में लगे रस्सी के फंदे में झूल रहा था. इसके बाद विजय ने इसकी जानकारी मुकेश के परिजनों और पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो मुकेश कुछ दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था.

साथ ही पत्नी से लगातार नोंक झोंक होते रहता था. दो दिन पहले ही इसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके सासाराम चली गयी थी. घटना के वक्त मुकेश घर में अकेला था. पेशे से वह फल विक्रेता था. परिजनों ने बताया कि शायद डिप्रेशन के कारण उसने ऐसा कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और बच्चे अपने मायके से निकल गये थे. मृतक का दो बेटी और दो बेटा सहित चार बच्चे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola