पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी का कांग्रेस ने किया विरोध

कोडरमा बाजार : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत पहले बजट में एक्साइज ड्यूटी व सेस बढ़ाये जाने से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को समाहरणालय में धरना-प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू व संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों […]
कोडरमा बाजार : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत पहले बजट में एक्साइज ड्यूटी व सेस बढ़ाये जाने से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को समाहरणालय में धरना-प्रदर्शन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू व संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया.
इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और झंडा, बैनर व प्ले कार्ड लहरा कर पेट्रोल, डीजल मूल्य, सेस व एक्साइज ड्यूटी कम करने व महंगाई कम करने की मांग की. धरना में मौजूद जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, युवा नेता सईद नसीम, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैयाज कैसर, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, जिला सचिव राजेंद्र सिंह, सुरेश मोदी, सरोज मेहता, बाल गोविंद पांडेय, सुषमा पांडेय, जय नंदन पांडेय, सचिव सुबोध कुमार, राजेश मेहता, लक्ष्मण विश्वकर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार से महंगाई कम करने की मांग की.
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ईश्वर आनंद, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा, सेवादल के अध्यक्ष अजीत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप सिंह, साउथ खान, फिरोज वारसी, मो शाहिद, देवेंद्र सिंह, मो सुभान अली, मीडिया प्रभारी जहीरउद्दीन, संजय सेठ आदि मौजूद थे. धरना के बाद छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




