कस्तूरबा की 10 छात्राएं एक साथ हुई ंबीमार
कोडरमा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयनगर की 10 छात्राएं सोमवार की सुबह अचानक बीमार हो गयीं. स्कूल की एक छात्रा के बेहोश होने के बाद एक-एक कर 10 छात्राओं की हालत बिगड़ गयी, तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी. शुरुआत में बीमार पड़ी दो छात्राओं का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया, पर […]
कोडरमा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयनगर की 10 छात्राएं सोमवार की सुबह अचानक बीमार हो गयीं. स्कूल की एक छात्रा के बेहोश होने के बाद एक-एक कर 10 छात्राओं की हालत बिगड़ गयी, तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी.
आपके शहर में
शुरुआत में बीमार पड़ी दो छात्राओं का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया, पर एक साथ कई छात्राएं बीमार होने की शिकायत करने लगी तो कुछ को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. सदर अस्पताल में सात छात्राओं का डॉक्टरों ने इलाज किया. छात्राएं किस वजह से बीमार पड़ी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पर छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में उन्हें समय पर सही से खाना नहीं मिलता है. गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने के कारण कमजोरी महसूस होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए