चार दिन से सफाई नहीं, गंदगी का अंबार

डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र में विगत चार दिनों से साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह बंद है. ऐसे में हर तरफ गंदगी का अंबार दिखने लगा है. जगह-जगह कचरा जमा हो गया है, जिसे उठाने के लिए सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं. बताया जाता है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का मानदेय पिछले […]
डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र में विगत चार दिनों से साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह बंद है. ऐसे में हर तरफ गंदगी का अंबार दिखने लगा है. जगह-जगह कचरा जमा हो गया है, जिसे उठाने के लिए सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं. बताया जाता है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का मानदेय पिछले चार महीनों से नहीं मिला है.
ऐसे में सफाई कर्मियों ने काम पर आना छोड़ दिया है. इस दिशा में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हो रही है तो इसका खामियाजा आम लाेगों को भुगतना पड़ रहा है. सफाई नहीं होने से डोमचांच बाजार रोड, हाट बाजार, कर्पूरी चौक, शहीद चौक आदि क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा है. कूड़ादान में कूड़ा भरा हुआ है. शनिवार को डोमचांच बाजार में साप्ताहिक हाट लगता है. हाट में फल-सब्जी बेचने वाले लोगों के द्वारा भी गंदगी फैला कर चले गये, पर इसे साफ करने वाला कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










