आग उगल रहा सूरज, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 1:30 AM
झुमरीतिलैया : जिले में इन दिनों भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ते जा रही है. सूरज आग उगलने लगा है तो लगातार बढ़ रही गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है. अहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को घरों से […]
झुमरीतिलैया : जिले में इन दिनों भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ते जा रही है. सूरज आग उगलने लगा है तो लगातार बढ़ रही गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है. अहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को घरों से लेकर सड़कों तक झुलसा रही है.
सुबह के आठ बजते ही तेज धूप से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल होता जा रहा है. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. बुधवार को सुबह से ही सूर्य के तेवर लोगों को झुलसाता रहा है. इसके कारण सुबह से ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










