चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : लोकसभा चुनाव में एसएसटी/एफएसटी की कार्य प्रणाली को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच करें. जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो उस […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : लोकसभा चुनाव में एसएसटी/एफएसटी की कार्य प्रणाली को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच करें. जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें.
उन्होंने एसएसटी/एफएसटी टीम को वाहन जांच करने के साथ-साथ कोडरमा इलेक्शन मैनेजमेंट एप डाउनलोड कराने का निर्देश दिया. डीसी ने टीम को थाने के 50 मीटर की इर्द-गिर्द जांच अभियान चलाने की बात भी कही. उन्होंने बताया कि बिहार के नवादा जिले में 11 अप्रैल को चुनाव होना है, जिसके मद्देनजर वाहन की सघन जांच जरूर करें.
वाणिज्य कर उपायुक्त दिलीप कुमार ने कहा कि कहीं से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलती है, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम को भी सूचित करें. सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने एफएसटी व एसएसटी के कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान तीन टीमें काम करती हैं, जिसमें एफएसटी का अहम रोल होता है.
कोडरमा जिले में सात फ्लाइंग स्क्वायड टीम व सात स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. इन टीमों द्वारा चुनाव को प्रभावित करनेवाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. जांच के दौरान किसी वाहन में 50 हजार से अधिक राशि पायी जाती है और उस व्यक्ति द्वारा स्वयं के कार्य हेतु प्रमाण दिखाया जाता है, तो राशि जब्त नहीं की जायेगी.
परंतु जांच टीम को शक होने पर राशि को जब्त कर रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेज दिया जायेगा. 50 हजार या उससे अधिक की संपत्ति पायी जाती है, जैसे हथियार, शराब, पोस्टर, झंडा, कपड़ा आदि तो उसे जब्त किया जायेगा. साथ ही इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करानाजरूरी है.
उन्होंने बताया कि दो जिले के बॉर्डर या दो राज्यों के बॉर्डर पर स्टेटिक सर्विलांस टीम को लगाया जाता है. उन्होंने साफ कहा कि मतदाता भय मुक्त होकर मतदान कर सके, ऐसा वातावरण बनायें. साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करें. मौके पर राज्य कर पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विजय वर्मा के अलावा फ्लाइंग स्क्वायड टीम व स्टेटिक सर्विलांस टीम के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




