सतगावां में करंट से महिला की मौत
सतगावां : थाना क्षेत्र के अंगार में विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अंगार निवासी 35 वर्षीय पिंकी देवी (पति दिनेश मुसहर) सोमवार की सुबह घर से जंगल की ओर लकड़ी लाने जा रही थी. इसी क्रम में भूलाडीह टांड़ के समीप जमीन पर […]
सतगावां : थाना क्षेत्र के अंगार में विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अंगार निवासी 35 वर्षीय पिंकी देवी (पति दिनेश मुसहर) सोमवार की सुबह घर से जंगल की ओर लकड़ी लाने जा रही थी. इसी क्रम में भूलाडीह टांड़ के समीप जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आ गयी.
आपके शहर में
घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पाकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचरियों को घटना की जानकारी दी, तब बिजली काटी गयी. इधर, ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की है. सूचना पर सतगावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. मृतका की दो पुत्री और एक पुत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए