डोमचांच में हादसा, किशोर हुआ घायल

Updated at : 17 Mar 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में हादसा, किशोर हुआ घायल

डोमचांच : कोडरमा-जमुआ पथ स्थित शिवसागर मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार किशोर नीरू पहाड़ी की ओर से आ रहा था. इसी दौरान ट्रक ने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस घटनास्थल […]

विज्ञापन

डोमचांच : कोडरमा-जमुआ पथ स्थित शिवसागर मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार किशोर नीरू पहाड़ी की ओर से आ रहा था.

इसी दौरान ट्रक ने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायल युवक को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल किशोर की पहचान 15 वर्षीय रंजीत बिरहोर (पिता सुरेश बिरहोर) तेलियामारन मरकच्चो के रूप में की गयी. किशोर की मोटरसाइकिल पर चावल लदा था. डोमचांच पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola