कोडरमा : मरकच्चो में नवजात बिरहोर की मौत

मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही थाना के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत विंडोमोह बिरहोर टोला में रह रहे संजय बिरहोर के पुत्र (करीब एक माह) की बीती रात मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत ठंड लगने से हुई है. आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बच्चे की ठंड से हुई मौत के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली […]
मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही थाना के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत विंडोमोह बिरहोर टोला में रह रहे संजय बिरहोर के पुत्र (करीब एक माह) की बीती रात मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत ठंड लगने से हुई है. आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बच्चे की ठंड से हुई मौत के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे है.
यहीं नहीं ठंड शुरू हुए कई दिन बीतने के बावजूद आज तक जिले में कंबल वितरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इधर, जब एक बिरहोर नवजात की मौत हुई, तो प्रखंड प्रशासन की नींद खुली और बिरहोर टोला में कंबल का वितरण किया गया. मृतक नवजात के पिता संजय बिरहोर ने बताया कि एक माह पूर्व बच्चे का जन्म नवलशाही स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था.
सोमवार की रात बच्चा अपनी मां के साथ पत्ते के बने कुनबा में सो रहा था, जहां ठंड से उसकी मौत हो गयी. बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिजन बच्चे के कफन के लिए काफी देर तक प्रतिनिधियों व प्रखंड प्रशासन के लोगों के मदद के इंतजार में टकटकी लगाये रहे, पर सुबह 10 बजे तक कोई भी प्रतिनिधि व प्रशासनिक पदाधिकारी गांव नहीं पहुंचे.
जैसे बिरहोर बच्चे की ठंड से मरने की खबर वायरल हुई. आनन-फानन में डोमचांच बीडीओ मनीष कुमार ने जीपीएस सहदेव यादव व पंचायत सेवक रामकुमार शर्मा को दो हजार रुपये नकद के साथ बिरहोर टोला भेजा. इसके बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










