सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को लोगों ने किया याद, कई कार्यक्रमों का आयोजन
Updated at : 01 Nov 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रखंड इकाई ने सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया. इसे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राम और झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. […]
विज्ञापन
चंदवारा : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रखंड इकाई ने सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया. इसे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राम और झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
द्वारिका राणा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल को भारत रत्न की उपाधि से भी नवाजा गया है. उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसमें संजीवनी अकादमी चंदवारा, संस्कार शिशु निकेतन पुरनाडीह, ज्ञान प्रगति विद्यालय चंदवारा, स्वामी विवेकानंद स्कूल थाम, मदर टेरेसा अकादमी तीतिरचांच, बाल विद्या मंदिर सरदारोडीह, राइजिंग पब्लिक स्कूल करौंजिया, सेक्यूर एजुकेशन अकादमी मदनगुंड़ी, आरएनपी मेमोरियल अकादमी चमगुदो के बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया.
इसे सफल बनाने में संघ के प्रखंड संरक्षक विजय पांडेय, सचिव मुकेश, उपाध्यक्ष अर्जुन, कोषाध्यक्ष निगम, मीडिया प्रभारी मनीष, सह कोषाध्यक्ष बलवंत शर्मा, सुभाष आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
संजीवनी अकादमी में मनी जयंती : संजीवनी अकादमी में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. विद्यालय के निदेशक-सह प्राचार्य संजीव कुमार ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू कराया. स्कूल के सभी शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक कुणाल कुमार, कौशल पंडित, संजय पांडे, कल्पना सिन्हा, बबीता, रुबी शामिल थे.
मरकच्चो़ लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रखंड में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसमें प्रमुख सावित्री देवी, बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, अंचल के पदाधिकारी, कर्मी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे व ग्रामीणों ने दौड़ लगायी. मौके पर सीडीपीओ ज्योतिका टोप्पो, कस्तुरबा विद्यालय की वार्डेन नीलम सिन्हा, मुखिया अशोक दास, विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष पोखराज गुप्ता, अतहर हसन व अन्य शामिल थे.
प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी. मौके पर तालेश्वर साव, चंद्रदेव सिंह, अहिल्या देवी, मुन्नी देवी, आसीन अंसारी आदश्मौजूद थे. वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद मंडल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेप्के जीवनी पर प्रकाश डाला़ इसके अलावा इम्पेरियल स्कूल, रिलायबल पब्लिक स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय मरकचो, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मरकचो, कालीमंडा, भारती उच्च विद्यालय नावाडीह समेत प्रखंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




