विरोध में उतरे डाॅक्टर, ओपीडी ठप
Updated at : 29 Jul 2018 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नेशनल मेडिकल बिल का विरोध व अन्य मांगों को लेकर आइएमए के बैनर तले देशव्यापी ओपीडी कार्य बहिष्कार की घोषणा के आलोक में शनिवार को जिले के अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रही. आईएमए व झासा के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरों ने इस बिल का विरोध करते हुए […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नेशनल मेडिकल बिल का विरोध व अन्य मांगों को लेकर आइएमए के बैनर तले देशव्यापी ओपीडी कार्य बहिष्कार की घोषणा के आलोक में शनिवार को जिले के अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रही. आईएमए व झासा के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरों ने इस बिल का विरोध करते हुए ओपीडी सेवा पूर्णतः ठप रखी.
हालांकि, सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर आपातकालीन सेवा चालू रही. सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे कई लोग बैरंग लौट गये. जिले के चिकित्सक व चिकित्सा पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल परिसर में बैठक की.
इस कार्य बहिष्कार को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया गया. बैठक के बाद दोपहर 12 बजे सभी चिकित्सक समाहरणालय पहुंचे और उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें नेशनल मेडिकल बिल के खिलाफ रोष जताया गया है. मौके पर आइएमए के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार झा, सचिव डॉ सुजीत राज, झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ राज्य शाखा के संयुक्क्त सचिव डॉ शरद कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ श्रद्धा, डॉ भारती सिन्हा के अलावा आइएमए के डॉ आरके दीपक, डॉ आशीष चंद्रा, डॉ विकास चंद्रा, डॉ अभिजीत रॉय, डॉ रचना गुप्ता, डॉ अभिलाषा गुप्ता, डॉ राजन कुमार, डॉ उमेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी संदीप कुमार, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ अजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयनगर डॉ नम्रता प्रिया, डॉ संदेश गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




