ढाबा से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:36 AM
कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग व ढाब पुलिस द्वारा गुरुवार को ढाब थाना क्षेत्र के नावाडीह और कबराखुट के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध शराब की एक भट्ठी तथा भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया. वहीं कबराखुट स्थित उमेश ढाबा से 19.5 लीटर बियर […]
कोडरमा बाजार : उत्पाद विभाग व ढाब पुलिस द्वारा गुरुवार को ढाब थाना क्षेत्र के नावाडीह और कबराखुट के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध शराब की एक भट्ठी तथा भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया. वहीं कबराखुट स्थित उमेश ढाबा से 19.5 लीटर बियर और 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया. अवैध रूप से बियर और शराब बेचने के आरोप में ढाबा के संचालक और घरबरियाबर निवासी उमेश यादव (पिता सरयू यादव) को गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा प्राथमिकि दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया. अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक संदीप कुमार नाग के अलावा ढाब पुलिस के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










