भक्ति के रंग में सराबोर हुआ जयनगर
Updated at : 24 Mar 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

लगभग 100 वर्षों से हो रही है हिरोडीह में वासंती दुर्गा पूजा. जयनगर : रामनवमी व वासंती दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र का बाजार सजकर तैयार है. पूजा सामग्री से हिरोडीह, जयनगर, पिपचो, परसाबाद का बाजार सज गया है. इधर, रामनवमी को लेकर मंदिरों का रंग रोगन व वासंती दुर्गापूजा को लेकर मूर्ति […]
विज्ञापन
लगभग 100 वर्षों से हो रही है हिरोडीह में वासंती दुर्गा पूजा.
जयनगर : रामनवमी व वासंती दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र का बाजार सजकर तैयार है. पूजा सामग्री से हिरोडीह, जयनगर, पिपचो, परसाबाद का बाजार सज गया है.
इधर, रामनवमी को लेकर मंदिरों का रंग रोगन व वासंती दुर्गापूजा को लेकर मूर्ति निर्माण व पंडालों का निर्माण जोरों पर है. विभिन्न पूजा पंडालों में चल रहे नवरात्र के दौरान भजनों व मंत्रोच्चार से भक्ति के रंग में पूरा प्रखंड रंग गया है.
विभिन्न चौक चौराहों की दुकानों पर महावीरी झंडा के अलावे बांस सहित अन्य पूजन सामग्री की बिक्री जोरों पर है.पूजा समितियों द्वारा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी भी जोरों पर है. हिरोडीह में लगभग 100 वर्षों से वासंती दुर्गापूजा हो रही है, यहां मूर्ति स्थापित कर माता की पूजा-अर्चना की जाती है.
वहीं भव्य मेला भी लगता है. यहां आयोजित पूजा में प्रखंड के हिरोडीह, रेभनाडीह, तेतरियाडीह, कोसमाडीह, छोटकी हिरोडीह, बीरेंद्र नगर, मडुआटांड, खेशकरी, गम्हरबाद, सहेबाडीह, घंघरी, डहुआटोला, महेश मराय, पपरांमो, कंद्रपडीह, पहाड़पुर आदि गांवों के अलावे कोडरमा प्रखंड के चिग्लाबर, सोंदेडीह के ग्रामीण भी शामिल होते है. इसके अलावे कटिया, जयनगर, डंडाडीह, पिपचो व गोहाल में भी मूर्ति स्थापित कर माता की पूजा अर्चना की जाती है.
रामनवमी की तैयारी भी जोरों पर : इधर,रामनवमी की तैयारी भी जोरों पर है. विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा आकर्षक झांकी व बेहतरीन करतब की तैयारी जोरों पर है.
रामनवमी में जयनगर, कटहाडीह, खेशकरी, इरगोबाद, पिपचो आदि गांवों के झांकी निकाली जाती है. कटहाडीह की झांकी का मिलान जयनगर में, जयनगर की झांकी से होता है. इधर त्योहारों को शांति पूर्ण समापन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. पहले शांति समिति की बैठक, फिर विशेष बैठक हुई.
जिसमें डीजे व अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. वहीं शराब पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. शुक्रवार को त्योहार के शांति पूर्ण समापन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कटहाडीह व जयनगर में प्लैग मार्च किया गया. प्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ अनिल शंकर ने किया.
मार्च में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, सीओ बालेश्वर राम, मरकच्चो थाना प्रभारी नरेश रजक, डोमचांच थाना प्रभारी विनोद यादव, विजय सिंह, रामानंद पाठक, सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.
मौके पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि त्योहारों का शांति पूर्ण समापन प्रशासन के साथ साथ आम लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




