IPL 2026: धोनी ने किया वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान, चेपॉक में गूंजा संजू का नाम

Updated at : 23 Mar 2026 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 CSK Roar Event

संजू सैमसन और शिवम दुबे को सम्मानित करते हुए एमएस धोनी, Pic- Instagram/Chennai Super Kings

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में एक खास इवेंट रखा. इसमें एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप जीतने वाले संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 चैंपियन आयुष म्हात्रे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में ‘रोर 2026’ नाम से एक मीट एंड ग्रीट इवेंट आयोजित किया. इस कार्यक्रम में टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने तीन युवा प्लेयर्स को खास मोमेंटो देकर सम्मानित किया. ये तीन प्लेयर संजू सैमसन, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे हैं. इन तीनों ने हाल ही में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अपना अहम रोल निभाया है.

धोनी ने तीन वर्ल्ड चैंपियंस का बढ़ाया मान 

चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में इस बार तीन ऐसे प्लेयर मौजूद हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है. संजू सैमसन और शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है. वही आयुष म्हात्रे ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया है. रविवार को चेपॉक स्टेडियम में आयोजित इवेंट में क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी ने अपने हाथ से इन तीनों प्लेयर्स को मोमेंटो दिया. चेन्नई फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि महान प्लेयर ने वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान किया.

टी20 वर्ल्ड कप में संजू और दुबे का शानदार खेल 

इसी महीने 8 मार्च को अहमदाबाद में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था. इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन और शिवम दुबे ने कमाल का खेल दिखाया. भारत ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी थी. शुरुआती मैच ना खेल पाने के बाद संजू सैमसन ने जोरदार वापसी की और फाइनल मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली. उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. शिवम दुबे ने भी बीच के ओवर्स में जल्दी रन बनाकर कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम को बेहद मजबूत किया.

अंडर-19 के हीरो आयुष म्हात्रे को मिला सम्मान 

युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है. फरवरी 2026 में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन के बडे अंतर से हराया था. यह भारत का छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप टाइटल था. हरारे में खेले गए खिताबी मैच में आयुष ने आगे से टीम को लीड करते हुए शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें यह सम्मान दिया.

चेपॉक स्टेडियम में दिग्गजों का जमावडा 

आईपीएल के नए सीजन से पहले चेन्नई की टीम ने फैंस के लिए यह खास कार्यक्रम रखा. इस इवेंट में टीम के मौजूदा प्लेयर्स के साथ कई पुराने दिग्गज भी शामिल हुए. धोनी के अलावा इस कार्यक्रम में अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और मुथैया मुरलीधरन मौजूद थे. इन सभी पूर्व प्लेयर्स ने आपस में खूब मस्ती मजाक किया. इस यादगार पल का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2026 में चेन्नई टीम का शेड्यूल 

आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. टीम 14 में से केवल 4 मैच ही जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहकर सीजन का अंत किया था. अब नए सीजन में टीम शानदार वापसी करना चाहेगी. चेन्नई की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी. इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मुकाबला होगा. वही 11 अप्रैल को टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

ये भी पढ़ें-

पलक झपकते ही खेल खत्म! धोनी की बिजली जैसी फुर्ती ने फिर जीता दिल, क्या आपने देखा यह वीडियो?

माही की एक झलक पाने को पागल हुए फैंस, चेन्नई में बस धोनी-धोनी की गूंज

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola