नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए एक ने किया नामांकन
Updated at : 20 Mar 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

बतौर बसपा प्रत्याशी प्रकाश आंबेडकर ने किया नामांकन छह अन्य प्रत्याशियों ने भी खरीदा नामांकन फार्म झुमरीतिलैया : नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के लिए होनेवाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को पहला नामांकन बसपा प्रत्याशी प्रकाश आंबेडकर ने किया. नामांकन के चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये नामांकन कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर […]
विज्ञापन
बतौर बसपा प्रत्याशी प्रकाश आंबेडकर ने किया नामांकन
छह अन्य प्रत्याशियों ने भी खरीदा नामांकन फार्म
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के लिए होनेवाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को पहला नामांकन बसपा प्रत्याशी प्रकाश आंबेडकर ने किया. नामांकन के चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय में बनाये गये नामांकन कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह चंदवारा सीओ मोजाहिद अंसारी, कोडरमा सीओ अशोक राम के समक्ष अांबेडकर ने अपने प्रस्तावक व समर्थक के साथ नामांकन दाखिल किया.
वहीं सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए छह अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन फॉर्म खरीदा. फॉर्म खरीदने वालों में अनवारुल हक, कांग्रेस प्रत्याशी सईद नसीम, भाकपा माले प्रत्याशी चरणजीत सिंह, माकपा प्रत्याशी रवि पासवान, विशाल सिंह, व विनोद कुमार शामिल हैं. नामांकन फॉर्म खरीदारी से 25,120 रुपया का राजस्व प्राप्त हुआ. नामांकन को लेकर नामांकन कक्ष के समक्ष सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चारों ओर से बैरिकेडिंग कर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है. पूरे नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकॉडिंग भी करायी जा रही है.
उल्लेखनीय है कि नगर पर्षद क्षेत्र में होनेवाले अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने था, पर तीन दिनों तक किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया. सोमवार को एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है. इधर, अबतक कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है. मंगलवार को सरहुल के अवकाश को लेकर नामांकन नहीं होगा. ऐसे में बुधवार व गुरुवार को सभी दल के व निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
कांग्रेस ने तिलैया से सईद नसमी व डोमचांच से लीलावती को बनाया उम्मीदवार
इधर, झुमरीतिलैया नगर पर्षद उप चुनाव में कांग्रेस ने सईद नसीम को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं डोमचांच नगर पंचायत में लीलावती मेहता को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. सईद नसीम अपना नामांकन 21 मार्च को दाखिल करेंगे.
सईद नसीम ने टिकट मिलने पर कांग्रेस पार्टी व कोडरमा जिला कांग्रेस के प्रति आभार प्रकट किया. वहीं सईद नसीम को टिकट मिलने पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, मनोज सहाय पिंकू, रविशंकर, ईश्वर आनंद, राजेंद्र जायसवाल, मो आजम, निर्मल कुमार ओझा, गणेश स्वर्णकार, प्रभात राम, सुबोध कुमार, रामलखन पासवान, उपेंद्र सिंह, मो जावेद, मौज आलम, शेखर शर्मा, दीपक सिंह, बक्तावर खान, वसी अहमद, फहीम खान, संजय सेठ, शकील अंसारी, उत्तम दास ने हर्ष जताया है. सभी ने दम खम से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया और जीतने का दावा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




