नाबालिग को भगाने वाले दो आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने वाले दो आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने जमशेदपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों में कतरास(धनबाद) निवासी गणेश रजवार व अमन रजवार शामिल हैं. ज्ञात हो कि कतरास थाना क्षेत्र के मालबेरा बस्ती निवासी महिला ने कोडरमा थाना में उसकी 16 वर्षीय […]

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने जमशेदपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों में कतरास(धनबाद) निवासी गणेश रजवार व अमन रजवार शामिल हैं.

ज्ञात हो कि कतरास थाना क्षेत्र के मालबेरा बस्ती निवासी महिला ने कोडरमा थाना में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था़ दर्ज मामले में कहा गया था कि वह लक्ष्मी बस से कतरास से नवादा जाने के लिए बैठी थी़

जब बस शनिवार रात को कोडरमा थाना क्षेत्र में एक ढाबा में रुकी, तो उस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री की तबीयत खराब हो गयी़ उसकी पुत्री बस से बाहर उल्टी करने के लिए गयी, लेकिन वह वापस नहीं आयी़ लोगों के कहने पर वह कोडरमा स्टेशन गयी़ स्टेशन पर उसने गणेश राजवार नामक युवक के कंधे पर पुत्री का बैग देखा़ उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उसकी पुत्री का पता नहीं चला़ महिला ने गणेश राजवार व अमन राजवार दोनों पर उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया था़

पुलिस के अनुसार लड़की अपनी सहमति से युवक के साथ गयी थी़ अमन रजवार उसके साथ ही पढ़ता है़ गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अमन के कहने पर गणेश रजवार कतरास से ही बस में था़ कोडरमा में जैसे ही बस को यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रोका गया़ मौका देख गणेश राजवार नाबालिग को ऑटो से कोडरमा स्टेशन ले गया़ वहां से अमन उसे लेकर जमशेदपुर चला गया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola