कोडरमा के प्रभारी जेलर सस्पेंड, महिला सुरक्षाकर्मियों से किया था दुर्व्यवहार

Updated at : 05 Mar 2018 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा के प्रभारी जेलर सस्पेंड, महिला सुरक्षाकर्मियों से किया था दुर्व्यवहार

कोडरमा बाजार : मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला सुरक्षाकर्मियोंसे दुर्व्यवहार मामले में प्रभारी जेलर मोहम्मद सैयद गुलाम दानिश को सस्पेंड कर दिया गया है. कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्रांक 824 दिनांक 5 मार्च, 2018 को जारी निर्देश में […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला सुरक्षाकर्मियोंसे दुर्व्यवहार मामले में प्रभारी जेलर मोहम्मद सैयद गुलाम दानिश को सस्पेंड कर दिया गया है. कारा महानिरीक्षक हर्ष मंगला ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्रांक 824 दिनांक 5 मार्च, 2018 को जारी निर्देश में कारा महानिरीक्षक ने कहा है कि जेल के महिला कक्षपालों से दुर्व्यवहार की शिकायत सही पायी गयी. इसलिए प्रभारी जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.

दानिश की जगह लोकनायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग के लिपिक सुबोध कुमार को मंडल कारा कोडरमा में बतौर प्रभारी जेलर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. निलंबित प्रभारी जेलर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी चलेगी. निलंबन अवधि में गुलाम दानिश का मुख्यालय अधीक्षक, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची का कार्यालय निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

ज्ञात हो कि मंडल कारा की तीन महिला कक्षपाल सुषमा पन्ना, दीप्ति रजनी टोप्पो व शांता मिंज ने दानिश पर ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बीते4 मार्च को प्रभारी जेल अधीक्षक सह अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई से शिकायत की थी. इसकी प्रतिलिपि एसपी कोडरमा, महिला आयोगऔर मुख्यमंत्री को भी भेजी गयी थी. हालांकि, जेलर ने कहा था कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है.

कक्षपालों के आरोप : महिला कक्षपाल सुषमा पन्ना, दीप्ति रजनी टोप्पो व शांता मिंज ने शिकायत में कहा था कि दो मार्च की रात 9:30 बजे जेलर क्वार्टर में आये. नशे की हालत में गेट पर जोरसे धक्का देकर बाहर निकलने को कहा. हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया. फिर रात 10:30 बजे ड्यूटी कर रही शांता मिंज से भी अभद्र व्यवहार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola