स्थानीय नीति के खिलाफ प्रतिवाद मार्च 25 फरवरी को
Updated at : 22 Feb 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच : भाकपा माले डोमचांच लोकल कमेटी की बैठक डोमचांच पूर्वी पंचायत भवन में प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई. संचालन बबन मेहता ने किया. बैठक में डोमचांच नगर पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. माले नेता सह पूर्व जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि भाकपा माले डोमचांच नगर पंचायत […]
विज्ञापन
डोमचांच : भाकपा माले डोमचांच लोकल कमेटी की बैठक डोमचांच पूर्वी पंचायत भवन में प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई. संचालन बबन मेहता ने किया. बैठक में डोमचांच नगर पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी.
माले नेता सह पूर्व जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि भाकपा माले डोमचांच नगर पंचायत चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी. माले ने मजदूर, किसान व व्यवसायियों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा है. प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि रघुवर सरकार की दोहरी स्थानीय नीति के खिलाफ 25 फरवरी को डोमचांच में प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा.
बैठक में 11 लोकल कमेटी सदस्यों का चुनाव किया गया, जिसमें मिथिलेश मेहता को सचिव मनोनीत किया गया. इस अवसर पर तालेबर दास, जगदीश मेहता, भुनेश्वर ठाकुर, शशि कुमार मेहता, बाबूलाल यादव, पंकज कुमार मेहता, बसंत कुमार मेहता, विकास कुमार शर्मा, कार्तिक मेहता, जोबराज साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




