अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है : जिप सदस्य

जयनगर : भाकपा अंचल कमेटी की बैठक आइबी भवन प्रखंड मुख्यालय में शमीम खान की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराध पर अंकुश लगाने के प्रति पुलिस उदासीन है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी […]
जयनगर : भाकपा अंचल कमेटी की बैठक आइबी भवन प्रखंड मुख्यालय में शमीम खान की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अपराध पर अंकुश लगाने के प्रति पुलिस उदासीन है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. वहीं उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रखंड में पीएम आवास योजना में लूट मची है. बैठक को चंद्रदेव सिंह, सोनिया देवी, अंचल मंत्री अर्जुन यादव व राजेंद्र सिंह ने भी विचार रखे. मौके पर तिलैया डैम में 25-26 फरवरी को होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में राम कुमार यादव, किशोर चौधरी, सुधीर गिरि, सुदामा यादव, त्रिवेणी दास, भोला रजक आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन साकिर अंसारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




