6 साल बाद तब्बू का साउथ इंडस्ट्री में कमबैक, इस फिल्म में आएंगी नजर

Updated:
विज्ञापन
Tabu Comeback south cinema slumdog 33 temple road film update

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू

Tabu Comeback: तब्बू छह साल बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. वह पुरी जगन्नाथ की फिल्म “स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड में नजर आएंगी. इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. जानिए तब्बू के फिल्मी करियर के बारे में…

विज्ञापन

Tabu Comeback: बॉलीवुड की दिग्गज और दमदार एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर चर्चा में हैं. अपने हर किरदार में गहराई और अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाली तब्बू अब लंबे समय बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. तब्बू जल्द ही डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म “स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड” में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि मूवी फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसी साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से तब्बू की साउथ इंडस्ट्री में करीब 6 साल बाद वापसी माना जा रहा है. इससे पहले वह अला वैकुंट पुरम में नजर आई थीं.

हर तरह के रोल में खुद को साबित किया

तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में भी शानदार काम किया है. अपने करियर में उन्होंने हमेशा अलग और मजबूत किरदार चुने हैं, जिससे वह मेनस्ट्रीम और क्रिटिकल दोनों तरह की फिल्मों में बैलेंस बनाए रखने में सफल रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हम नौजवान में छोटे रोल से की थी और बाद में तेलुगू फिल्म कूली नंबर 1 से बतौर लीड एक्ट्रेस पहचान बनाई.

दमदार फिल्मों की लंबी लिस्ट

तब्बू ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें माचिस, चांदनी बार, हैदर, अंधाधुन और दृश्यम 2 शामिल हैं. उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं. साथ ही 2011 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.

यह भी पढे़ं: कहां हुई ‘धुरंधर’ की शूटिंग? क्या पाकिस्तान गए थे एक्टर्स

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola