संवेदक व जेइ पर केस दर्ज करने का आदेश
Updated at : 10 Feb 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त के निरीक्षण में मिली थी गड़बड़ी ब्लॉक रोड के मामले में संवेदक को काली सूची में डालने का आदेश चंदवारा के दो सड़कों के मामले में भी कार्रवाई, उत्क्रमित उवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित कोडरमा : जिले के चंदवारा व झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में बन रही सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पाये जाने […]
विज्ञापन
उपायुक्त के निरीक्षण में मिली थी गड़बड़ी
ब्लॉक रोड के मामले में संवेदक को काली सूची में डालने का आदेश
चंदवारा के दो सड़कों के मामले में भी कार्रवाई, उत्क्रमित उवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
कोडरमा : जिले के चंदवारा व झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में बन रही सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पाये जाने पर डीसी संजीव कुमार बेसरा ने कार्रवाई के आदेश दिया है. दो संवेदकों के विरुद्ध जहां सिक्यूरिटी मनी जब्त करते हुए त्रुटि निराकरण तक भुगतान नहीं करने का आदेश डीसी ने दिया है.
वहीं एक कनीय अभियंता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने की बात कही गयी है. यही नहीं एक संवेदक व जेइ के विरुद्ध सड़क निर्माण में गड़बड़ी बरते जाने के मामले में एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. संवेदक को काली सूची में डालने का भी आदेश डीसी ने दिया है.
जानकारी के अनुसार झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र में एनएच 31 से पंजाबी धर्मशाला होते हुए ब्लॉक रोड के निर्माण कार्य को लेकर गड़बड़ी बरते जाने की शिकायत डीसी को मिल रही थी. शिकायत के आलोक में गत दिनों कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश रजक, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने सड़क निर्माण की जांच की. जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाये जाने पर डीसी को रिपोर्ट किया गया. इसके बाद डीसी ने इस सड़क का निर्माण कर रहे संवेदक को काली सूची में डालने के साथ ही संवेदक व जेइ रत्नेश कुमार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यही नहीं जेइ के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया है.
इधर, चंदवारा के पुतो में आरइओ पथ से दुरगुनिया पथ निर्माण व पीडब्ल्यूडी एफसीआइ गोदाम से चौराही मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण में गड़बड़ी पाये जाने पर भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इन दोनों सड़कों का गत छह फरवरी को डीसी संजीव कुमार बेसरा ने खुद निरीक्षण किया था. गड़बड़ी सामने आने पर डीसी ने संवेदक की सिक्यूरिटी मनी जब्त करने, त्रुटि निराकरण तक भुगतान पर रोक लगाने का आदेश विभाग को दिया है. यहीं नहीं सड़क निर्माण की देखरेख कर रहे जेइ विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने को लेकर आरइओ के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है.
इन सभी कार्रवाई के अलावा डीसी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढाब चंदवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. अधिकारी ने गत दिनों इस स्कूल का निरीक्षण किया था. इस दौरान उच्च कक्षा में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं मिले थे. यही नहीं प्रधानाध्यापक पर अतिरिक्त कमरा निर्माण की राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं करने का भी आरोप था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




