केंद्र ओर राज्य सरकार का बजट लोक लुभावन
Updated at : 07 Feb 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : एकता मंच की बैठक असनाबाद स्थित मंच के कार्यालय में प्रदेश महासचिव गुलाम मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई. संचालन कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया. बैठक में गत दिनों आयोजित धरना की समीक्षा की गयी. गुलाम मुस्तफा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पेश बजट लोक लुभावन है. इसमें दलित, महादलित व […]
विज्ञापन
कोडरमा : एकता मंच की बैठक असनाबाद स्थित मंच के कार्यालय में प्रदेश महासचिव गुलाम मुस्तफा की अध्यक्षता में हुई. संचालन कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया. बैठक में गत दिनों आयोजित धरना की समीक्षा की गयी. गुलाम मुस्तफा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पेश बजट लोक लुभावन है.
इसमें दलित, महादलित व अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बेरोजगारों की उपेक्षा की गयी है. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश रजक व मो मुबारक ने कहा कि जिले में किसानों से डेयरी फार्म आठ से 10 रुपये की दर से दूध लेकर किसानों को ठगा जा रहा है.
एक तरफ सरकार कहती है कि हम किसानों के हाथ को मजबूत करेंगे. दूसरी और उनसे कम मूल्य पर दूध लिया जाता है. किसानों को जो मूल्य मिलता है, वह मूल्य बाजार मूल्य से काफी कम है. यदि किसानों को उचित दर नहीं मिला, तो मंच आंदोलन करेगा. साजिद हुसैन ने कहा कि सरकार बगैर रोजगार दिये झुग्गी झोपड़ियो को उजाड रही है, जो गरीबों के साथ अन्याय है.
वक्ताओं ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने यदि उनकी मांगें नहीं मानी, तो एकता मंच पूरे प्रदेश के हर जिले में आंदोलन करेगा. अंत में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को कोडरमा के रांची में पद यात्रा की जायेगी व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर मो नौशाद, मो नसीर, अनिल यादव, मुख्तार अंसारी, पूर्व पंसस रमेश साव, मो रफीक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




