सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Updated at : 03 Feb 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

डाॅ आशीष के सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अस्पताल परिसर स्थित नये बिल्डिंग के प्रथम तले पर स्थित स्टरलाइजेंसन रूम में आग लग गयी. बताया जाता है कि उक्त कमरे में ऑपरेशन थियेटर के औजारों को स्टेयरलाइज (पानी […]

विज्ञापन
डाॅ आशीष के सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया
कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अस्पताल परिसर स्थित नये बिल्डिंग के प्रथम तले पर स्थित स्टरलाइजेंसन रूम में आग लग गयी. बताया जाता है कि उक्त कमरे में ऑपरेशन थियेटर के औजारों को स्टेयरलाइज (पानी खोलाकर औजार को गर्म )किया जा रहा था. तभी अचानक गैस लीक हो गयी, जिससे वहां आग लग गयी. आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
हालांकि ओपीडी में मौजूद डाॅ आशीष कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ही आग पर काबू पा लिया. सूचना पाकर जिला भूअर्जन पदाधिकारी सह सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी लियाकत अली समेत स्वास्थ्य विभाग के कई डॉक्टर व पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फायर बिग्रेड की टीम अस्पताल पहुंचकर आग लगे स्थल का निरीक्षण किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया गया होता तो बहुत बडा हादसा हो सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola