सेविका व सहायिकाओं ने रोड जाम कर दी गिरफ्तारी
Updated at : 31 Jan 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : सेविका,सहायिका व पोषण सखी ने झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान के तहत मंगलवार को तिलैया बस स्टैंड से जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान सेविका सहायिका को सरकारी नौकरी का दर्जा देना होगा, 18 हजार रुपये मानदेय करना होगा, रेडी-टू-इट का यातायात भाड़ा देना होगा आदि नारे लगाया जा […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : सेविका,सहायिका व पोषण सखी ने झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान के तहत मंगलवार को तिलैया बस स्टैंड से जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान सेविका सहायिका को सरकारी नौकरी का दर्जा देना होगा, 18 हजार रुपये मानदेय करना होगा, रेडी-टू-इट का यातायात भाड़ा देना होगा आदि नारे लगाया जा रहे थे.
जुलूस का नेतृत्व सोनिया देवी व सरिता रानी कर रही थी. जुलूस तिलैया थाना पहुंच सडक जाम कर अपनी गिरफ्तारी दी. जाम स्थल पर सरिता रानी की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम मजदूरी मिल रही है.
यह श्रम अधिनियम का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि उनकी सेवा नियमित होने तक आंदोलन जारी रहेगा. पोषण सखी एक वर्ष से काम कर रही है, मगर उसका मानदेय शुरू नहीं हुआ है. सभा को संगीता देवी, ममता सिंह, ज्योति रानी, शाहनाज, अंजु देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, प्रकाश रजक ने भी संबोधित किया. बाद में गिरफ्तार लोगों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




