बाइक चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, आइटीआइ का छात्र था गिरोह का सरगना

कोडरमा: तिलैया पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस गिरोह के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं शनिवार देर रात हुई छापेमारी में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. गिरफ्तार पांचों आरोपियों को रविवार शाम जेल भेज […]
गिरफ्तार आरोपियों में आरागारो चंदवारा निवासी पप्पू यादव, तिलैया बस्ती निवासी धीरज कुमार, पानी टंकी रोड निवासी प्रीतम वर्मा, तिलैया बस्ती निवासी प्रदीप कुमार व जयनगर उदालो निवासी रोहित कुमार शामिल हैं. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह का सरगना पप्पू यादव है और वही इस गिरोह को संचालित करते हुए आये दिन बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. पप्पू शहर के गझंडी रोड में संचालित एक निजी संस्थान में आइटीआइ का छात्र है. उसके पिता के अलावा गिरफ्तार एक अन्य आरोपी रोहित के पिता बिजली विभाग में कार्यरत हैं.
यही नहीं गिरफ्तार रोहित विद्युत विभाग में कांट्रैक्ट के आधार पर कार्य कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है. वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी व बाइक की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के क्रम में कई और जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई जारी है. जल्द ही इस पूरे गिरोह का उद्भेदन किया जायेगा. पुलिस ने पूरे मामले को लेकर थाना कांड संख्या 345/17 दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




