कहीं पोशाक वितरण, तो कहीं बेंच-डेस्क का अभाव
Updated at : 08 Dec 2017 1:47 PM (IST)
विज्ञापन

जयनगर: प्रखंड के ककरचोली पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उत्तरी पहाड़पुर में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह छात्र आजसू नेता श्रीकांत यादव व मुखिया अर्चना कुमारी ने 23 विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण किया. मौके पर श्रीकांत यादव ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़े […]
विज्ञापन
जयनगर: प्रखंड के ककरचोली पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उत्तरी पहाड़पुर में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह छात्र आजसू नेता श्रीकांत यादव व मुखिया अर्चना कुमारी ने 23 विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण किया. मौके पर श्रीकांत यादव ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़े और साफ ड्रेस पहन कर नियमित रूप से स्कूल आये. शिक्षक भी समय पर स्कूल आये और बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दें.
मुखिया अर्चना कुमारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बच्चों को मेन्यू के अनुरूप गुणवतापूर्ण भोजन दें. विद्यालय व आसपास की स्वच्छता पर पूरा ध्यान दें. इस अवसर पर उप मुखिया दिलीप कुमार, प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद सिंह, सरिता सिंह, जितेंद्र सिंह, विद्यार्थियों में पृथ्वीराज, दीपक कुमार, राखी कुमारी, रोशनी कुमारी, अविनाश कुमार, अमित कुमार सिंह, पल्लवी कुमारी, राधिया कुमारी, मिनाक्षी, सिंटू कुमार आदि मौजूद थे.
बेंच-डेस्क नहीं, जमीन पर बैठ कर पढ़ते हैं बच्चे
सर्वशिक्षा अभियान द्वारा जहां सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को पोशाक उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं कई विद्यालय ऐसे है जहां शिक्षक नहीं हैं. वहीं कई ऐसे भी विद्यालय हैं, जहां बेंच-डेस्क व अन्य संसाधनों का अभाव है. गुरुवार को पहाड़पुर स्कूल पहुंचे आजसू नेता श्रीकांत यादव व मुखिया अर्चना कुमारी ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाया और उससे संबंधित सवाल भी पूछे. उन्होंने देखा कि विद्यार्थी जमीन पर तिरपाल बिछाकर पढ़ाई कर रहे है. इस संबंध में विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में बेंच-डेस्क नहीं रहने के कारण वे लोग जमीन पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं. श्री यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार सिर्फ स्कूल खोलना जानती है, जबकि संसाधन उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है. वे इस संबंध में डीएसइ से मिलेंगे. विद्यार्थियों ने उनसे यह भी शिकायत की उन्हें अंडा व फल नहीं दिया जा रहा है. श्री यादव ने इस संबंध में बीपीओ अशोक उपाध्याय से मोबाइल पर बात कर तत्काल अंडा व फल उपलब्ध कराने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




