सांसद ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

Updated at : 08 Dec 2017 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

कोडरमा बाजार. कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर राज्य के मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों को अंगीभूतिकरण करने पर विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि 1986-87 में पंचम चरण में बिहार में स्थायी मान्यता प्राप्त 43 महाविद्यालयों को अंगीभूत किया […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार. कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर राज्य के मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों को अंगीभूतिकरण करने पर विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि 1986-87 में पंचम चरण में बिहार में स्थायी मान्यता प्राप्त 43 महाविद्यालयों को अंगीभूत किया गया था.

उसी के तर्ज पर झारखंड राज्य में स्थायी मान्यता प्राप्त लगभग 45 महाविद्यालयों को भी अंगीभूतिकरण करने पर विचार किया जाये. सांसद ने कहा है कि इन महाविद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों से ही सर्वाधिक बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करते जिसके लिए इन्हें फीस भी अधिक देनी पड़ती है, मगर कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसरों को पांच हजार से 25 हजार तक ही मेहनताना दिया जाता है.

जिससे यहां पढ़नेवाले बच्चे और कार्यरत प्रोफेसर दोनों की स्थिति दयनीय है. इन कालेजों के पास सरकार मापदंडों के अनुसार तमाम संसाधन उपलब्ध है, यदि इन महाविद्यालयों को अंगीकार कर लिया जाये, तो राज्य में शैक्षणिक वातावरण तो सुदृढ़ होगा ही, यहां पढ़ने वाले बच्चों और कार्यरत प्रोफेसरों को भी काफी लाभ होगा. साथ ही राज्य में एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola