गुजरात में युवा राहुल गांधी के साथ : कांग्रेस

Updated at : 08 Dec 2017 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में युवा राहुल गांधी के साथ : कांग्रेस

झुमरीतिलैया: गुजरात में युवाओं का रुझान अब राहुल गांधी की ओर है. देश के लोगों के बीच अब दो ही नेताओं की चर्चा होती है. एक नरेंद्र मोदी और दूसरे राहुल गांधी. उक्त बातें कोडरमा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस प्रदेश अनुशंसा समिति झारखंड के अध्यक्ष तिलकधारी सिंह ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: गुजरात में युवाओं का रुझान अब राहुल गांधी की ओर है. देश के लोगों के बीच अब दो ही नेताओं की चर्चा होती है. एक नरेंद्र मोदी और दूसरे राहुल गांधी. उक्त बातें कोडरमा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस प्रदेश अनुशंसा समिति झारखंड के अध्यक्ष तिलकधारी सिंह ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस वादे को लेकर देश में सरकार बनायी उस वादे को भूल कर मोदी जी जहां भी जाते हैं, वहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी व वंशवाद की चर्चा करते हैं. अगर वो देश के नेता नहीं है, तो मोदी जी इनकी चर्चा हर जगह क्यों करते हैं.

उन्होंने कहा कि जब देश को आजादी मिली थी, उस समय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ही देश को संभालने में लगे थे. उन्हें किसी परिवार ने सत्ता नहीं सौंपी थी. जनता ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया था. भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने सबसे बड़ा काम कोयला को नेशनलिज्म करने का काम किया, जो झारखंड में सबसे बड़ा उदाहरण है.

कांग्रेस हमेशा देश के लिए कुर्बानी देती आयी है. जब 2004 में कांग्रेस के हाथ में सत्ता आयी तो देश की जनता को लग रहा था कि देश का प्रधानमंत्री सोनिया गांधी बनेगी, लेकिन उन्होंने इसका त्याग कर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया. यह सबसे बड़ा उदाहरण है. इस दौरान पूर्व सांसद श्री सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव का कुशल क्षेम पूछने गये. प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ओबीसी के जिलाध्यक्ष, विजय पोद्दार, संजय शर्मा पूर्व सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल सिंह, तुलसी मोदी, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, अनुसूचित जाति के भागीरथ पासवान, राहुल कुमार सिंह, रविशंकर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola