अवैध अभ्रक की खदान धंसने से एक की मौत

कोडरमा/नवादा : झारखंड सीमा पर स्थित बिहार के नवादा जिले के बरसोठ गांव के समीप अवैध रूप से संचालित अभ्रक खदान के अचानक धंस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कुमार आलोक ने बताया कि रजौली थानांतर्गत सबैया टांड़ पंचायत के बरसोठ गांव के समीप सुदूरवर्ती जंगली इलाके में […]
कोडरमा/नवादा : झारखंड सीमा पर स्थित बिहार के नवादा जिले के बरसोठ गांव के समीप अवैध रूप से संचालित अभ्रक खदान के अचानक धंस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कुमार आलोक ने बताया कि रजौली थानांतर्गत सबैया टांड़ पंचायत के बरसोठ गांव के समीप सुदूरवर्ती जंगली इलाके में अवैध रूप से संचालित अभ्रक खदान के अचानक धंस जाने से उसके संचालक महबूब आलम की दबकर मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




