शांतिपूर्वक संपन्न हुई आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा, 6000 विद्यार्थियों में 3604 ही हुए शामिल
Updated at : 04 Dec 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित इंडियन रिजर्व बटालियन आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा को संपन्न करवाने को लेकर दंडाधिकारियों, स्टेटिक दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी सक्रिय दिखे. डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित इंडियन रिजर्व बटालियन आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा को संपन्न करवाने को लेकर दंडाधिकारियों, स्टेटिक दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी सक्रिय दिखे.
डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया. प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 13 केंद्रों में 6000 परीक्षार्थियों में मात्र 3604 ही उपस्थित हुए. 2396 अनुपस्थित रहे. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झुमरीतिलैया के सीडी बालिका उच्च विद्यालय में 360 परीक्षार्थियों में से 210 ही उपस्थित हुए. 150 अनुपस्थित रहे.
इसी तरह सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय में 456 में से 268 उपस्थित व 188 अनुपस्थित, झुमरीतिलैया इंटर कॉमर्स कॉलेज में 528 में से 326 उपस्थित व 202 अनुपस्थित, जेजे कॉलेज में 1200 में से 723 उपस्थित व 477 अनुपस्थित, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 384 में से 238 उपस्थित व 146 अनुपस्थित, मेरिडियन एकेडमी गुमो में 384 में से 233 उपस्थित व 151 अनुपस्थित, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 288 में से 160 उपस्थित व 128 अनुपस्थित, डीएवी स्कूल में 492 में से 304 उपस्थित व 188 अनुपस्थित, राम लखन सिंह यादव कॉलेज में 672 में से 398 उपस्थित व 274 अनुपस्थित, सेक्रेट हर्ट स्कूल में 240 में से 154 उपस्थित व 86 अनुपस्थित , संत जोसेफ स्कूल में 252 में से 151 उपस्थित व 101 अनुपस्थित, जिला मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय में 300 में से 183 उपस्थित व 117 अनुपस्थित तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 444 में से 256 उपस्थित व 188 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




