पूर्व अंचलाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी व मुखिया पर मामला दर्ज

चंदवारा: प्रखंड के तिलैया डैम कांटी में तालाब जीर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी के मामले में पूर्व सीओ नारायण राम, भू संरक्षण पदाधिकारी संतोष प्रसाद गुप्ता, कांटी के मुखिया रमेश प्रसाद सहित कुल नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ है. अदालत में स्थानीय व्यक्ति रामचंद्र यादव द्वारा पूर्व में दायर किये गये परिवाद पत्र के आलोक […]
जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उसमें इन लोगों के अलावा विनोद प्रसाद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, विभाग के एसडीओ सुदामा प्रसाद, एसी राम, सहायक अभियंता भोलेनाथ व फील्ड ऑफिसर सुरेश चौधरी शामिल हैं. डैम ओपी प्रभारी कन्हाई सिंह ने बताया कि परिवाद पत्र के आलोक में कांड संख्या 270/17 धारा 120 बी, 166, 167, 406, 420, 409, 467, 468, 471 दर्ज किया गया है. पुलिस अब मामले की जांच करेगी. जानकारी के अनुसार कांटी के तेतरटांड तालाब में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा लाखों रुपये से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य किया गया था. कार्य के बाद स्थानीय लोगों का आरोप था कि योजनास्थल पर कार्य नहीं किया गया है.
भूमि प्रतिवेदन में फर्जीवाड़ा की शिकायत लोगों का यह भी आरोप था कि तालाब जीर्णोद्धार को लेकर भूमि प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए मुखिया ने रैयती जमीन को गैरमजरूआ खाता का प्लॉट दिखा कर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने का काम किया है. इससे पहले मुखिया ने सीओ के समक्ष आवेदन देकर खाता नंबर 262 पर स्थित प्लॉट नंबर 3558, 3557, 3546, 3558, 3559, 3561, 3547, 3548, 3550,3551 व 3552 गैरमजरूआ किस्म की जमीन का जिक्र करते हुए इस पर तालाब निर्माण कार्य का भूमि प्रतिवेदन मांगा था, पर आरोप है कि प्रतिवेदन में वास्तविक रकबा को बढ़ा कर तालाब निर्माण के लिए भूमि प्रतिवेदन दे दिया गया. खाता नंबर 262, प्लांट नंबर 3557 का खतियानी रकबा मात्र नौ डीसमिल है, जिसे प्रतिवेदन में 1.09 एकड़ व प्लांट नंबर 3559 के वास्तविक रकबा पांच डिसमील को बढ़ाकर 95 डिसमील प्रतिवेदित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




