भाजपा का कार्यकर्ता समागम: मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा, मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम जल्द

डोमचांच: जयनगर रोड स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही बीएड महाविद्यालय में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्या सुनी. उन्होंने ग्रामीणों की भी समस्याएं सुनी. लखन राम ने बालिका उच्च विद्यालय डोमचांच की समस्या रखे. वहीं दामोदर मोदी ने […]
मसमोहना निवासी रामावतार पांडेय व आनंद सिंह ने अपने क्षेत्र की समस्या को रखा. कहा मैडम प्लस टू का तो उद्घाटन हो गया, मगर एक भी शिक्षक नहीं है. अजय पांडेय ने शहीद चौक से लेकर नावाडीह शिवसागर तक सड़क की समस्या को उठाया. पंसस विजय सिंह ने क्रशर का मुद्दा उठाया. कार्यक्रम में दिलीप यादव, अर्जुन शर्मा, दीपनारायण यादव, भागीरथ यादव, विक्रम गुप्ता आदि ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या को रखा. वहीं क्रशर व्यवसायी शिव कुमार वर्णवाल ने मंत्री डॉ नीरा यादव को क्षेत्र की क्रशर संबंधी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा.
जिसमें कहा गया कि झारखंड सरकार के नये निर्देशों के कारण डोमचांच स्थित क्रेशर उद्योग लाइसेंस के संबंध में विभिन्न रुकावटें आ रही है. जिसके कारण पूरे क्षेत्र के क्रशर पुरी तरह चरमरा गयी है. यहां के रोजी रोजगार का मुख्य धंधा पत्थर उद्योग है, जिस पर हजारों परिवार जुड़े है. क्रशर लाइसेंस हेतू प्रदूषण विभाग को कई माह पूर्व दिया गया, उसे नयी नियमावली के तहत निरस्त कर दिया गया है. ऑनलाइन के आवेदन सरकार द्वारा बनायी गयी है, जो प्रक्रिया को पुरा कर दिया गया है. लेकिन विभागीय तकनीकी के कारण आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है.
मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि बहुत जल्द मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा. जहां क्षेत्र की समस्या को विभिन्न विभाग के पदाधिकारी सुनेंगे. समस्या अनगिनत हैं, समाधान करने के लिए हम सब प्रयत्नशील हैं. भाजपा की नीति राष्ट्र नीति है. उन्होंने कहा कोडरमा सदर अस्पताल में कोई कमी नहीं है. मौके पर सुदेश मोदी, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश राम, त्रिपुरारी सिंह, परमेश्वर यादव, महेन्द्र यादव, मुकेश रजक, सुनील भारती, के के निराला, कुलदीप राम, सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




