कोडरमा स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा, उप- स्टेशन प्रबंधक के दफ्तर समेत RPF पोस्ट में तोड़फोड़

Updated at : 03 Dec 2017 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा स्टेशन पर परीक्षार्थियों का हंगामा, उप- स्टेशन प्रबंधक के दफ्तर समेत RPF पोस्ट में तोड़फोड़

झुमरीतिलैया : कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर रविवार की देर रात आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के हंगामे से रणक्षेत्र में तब्दील हो गए. देर रात करीब 9 बजे कोडरमा स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों का हंगामा जारी था. यहां एक परीक्षार्थी के ट्रेन चढ़ने के दौरान घायल होने […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर रविवार की देर रात आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के हंगामे से रणक्षेत्र में तब्दील हो गए. देर रात करीब 9 बजे कोडरमा स्टेशन के तीन व चार नंबर प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों का हंगामा जारी था. यहां एक परीक्षार्थी के ट्रेन चढ़ने के दौरान घायल होने के बाद उसकी मदद के लिए आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा आगे नहीं आने से आक्रोशित छात्रों ने आरपीएफ पोस्ट में जमकर तोड़फोड़ की.

पोस्ट के अंदर कुर्सी टेबल व गमले को तोड़-फोड़ कर इधर उधर फेंक दिया. यही नहीं उसके अंदर पड़े कुछ कुर्सी और टेबल को उठाकर कोलकाता – नई दिल्ली रेल लाइन के बीच में फेंक दिए जाने से उप व डाउन दोनों लाइन पर रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हो गया है. बाद में भारी संख्या में जिला पुलिस बल ने पहुंच कर मोर्चा संभाला. जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे कोलकाता – जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर आई थी. इसी दौरान परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ने के लिए तैयार हुए. ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक परीक्षार्थी राजेश यादव गिर पड़ा और चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल भी हो गया, छात्रों का आरोप था कि छात्र के घायल होने के बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए आरपीएफ व जीआरपी दोनों से मदद मांगी. इसके लिए गुहार लगाई पर कोई भी जवान आगे नहीं आया.

आरपीएफ पोस्ट में बैठे जवान अपने काम में मशगूल रहे और घायल परीक्षार्थी मौके पर तड़पता रहा. बाद में परीक्षार्थियों में से कुछ ने पहल कर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया. घायल छात्र का इलाज तिलिया के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. इस वाकये के बाद मौके पर जमा हुए परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों का आरोप था कि आरपीएफ के जवानों ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई मदद नहीं की अगर इस कारण उसकी जान चली जाएगी तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा. छात्रों ने आरपीएफ पोस्ट व कंट्रोल रूम में तोड़फोड़ के बाद सामानों को उठाकर मुख्य रेल मार्ग पर फेंक दिया. इसके कारण रेल परिचालन बाधित रहा.
छोड़कर फरार हुए आरपीएफ के जवान
छात्रों का हंगामा बढ़ता देख आरपीएफ के जवान पोस्ट को छोड़कर फरार हो गए. यही नहीं आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर विजय शंकर की कुर्सी खाली देखी रात करीब 9 बजे आरपीएफ का कोई भी जवान या पदाधिकारी नजर नहीं आ रहा था. यही नहीं सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह भी पहुंचे. लाठी धरि पुलिस ने छात्रों को दूसरे ट्रैन में सवार कराया हालांकि छात्रों को इधर उधर करने के लिए पुलिस के पशीने छुट गए. आक्रोश देख पहले पहुंचे तिलैया थाना प्रभारी ने शुरुआत में साइड रहने में ही भलाई समझी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola