कोडरमा : जेल में बंद संजय यादव चला रहा है बालू का अवैध धंधा

सतगांवा : प्रखंड के सकरी नदी स्थित कटहरवा बालू घाट में मशीन से बालू का खनन कर बिना चालान के बिहार ले जाने के मामले में कुल 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशासनिक छापामारी में कुल 48 ट्रक जब्त हुए हैं . साथ ही एक जेसीबी, एक पोपलेंन, 1 स्कार्पियो जब्त होने […]
सतगांवा : प्रखंड के सकरी नदी स्थित कटहरवा बालू घाट में मशीन से बालू का खनन कर बिना चालान के बिहार ले जाने के मामले में कुल 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशासनिक छापामारी में कुल 48 ट्रक जब्त हुए हैं . साथ ही एक जेसीबी, एक पोपलेंन, 1 स्कार्पियो जब्त होने के साथ ही बालू भंडार के कार्यालय से नकद 1 लाख 62 हज़ार 800 रुपये बरामद हुए हैं. यही नहीं मौके पर से एक लैपटॉप, 2 रजिस्टर व अन्य कागजात जब्त किए गए हैं. दर्ज मामले के अनुसार बालू का ये अवैध कारोबार इन दिनों जेल में बंद तिलैया निवासी संजय यादव व अन्य लोग कर रहे हैं. ऐसे में संजय यादव के साथ ही घाट की बोली लगा कर प्राप्त करने वाले मनीष जैन निवासी हज़ारीबाग़ को भी आरोपी बनाया गया है. सतगांवा थाना में सहायक खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद ने कांड संख्या 67/17 दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




