जंगल में अवैध शराब की चार भट्टियां ध्वस्त

Updated at : 02 Dec 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल में अवैध शराब की चार भट्टियां ध्वस्त

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के खेरेडवा जंगल में चल रहे अवैध महुआ शराब के धंधे पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने शिकंजा कसा. तिलैया थाना के एसआइ नरेश रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यहां छापेमारी कर चार भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहीं मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब को […]

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के खेरेडवा जंगल में चल रहे अवैध महुआ शराब के धंधे पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने शिकंजा कसा. तिलैया थाना के एसआइ नरेश रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यहां छापेमारी कर चार भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहीं मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब को नष्ट किया गया. हालांकि, इस छापेमारी अभियान के दौरान अवैध शराब के धंधेबाज फरार होने में सफल रहे. छापेमारी टीम में तिलैया थाना के सुधीर सिंह, आरएस यादव, गणेश सिंह व सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. पूरे मामले को लेकर एक केस तिलैया थाना में देर रात दर्ज करने की तैयारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola