भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त

कोडरमा: वन्य प्राणी आश्रयाणी कोडरमा की टीम ने सोमवार को भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट लदी एक पिकअप वैन जब्त की है. वैन में ऊपर से भूसे के बाेरे रखे थे, उसके नीचे अमोनियम नाइट्रेट छिपा कर रखे गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि ये नक्सलियों को सप्लाई किये जानेवाले थे. वन विभाग […]
कोडरमा: वन्य प्राणी आश्रयाणी कोडरमा की टीम ने सोमवार को भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट लदी एक पिकअप वैन जब्त की है. वैन में ऊपर से भूसे के बाेरे रखे थे, उसके नीचे अमोनियम नाइट्रेट छिपा कर रखे गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि ये नक्सलियों को सप्लाई किये जानेवाले थे. वन विभाग की टीम जंगली क्षेत्र में चल रहे कत्था के अवैध निर्माण को लेकर छापेमारी कर रही थी.
इसी दौरान विस्फोटक मिले. टीम ने कत्था बनानेवाले गिरोह के सरगना लोकाई निवासी शंकर राउत (गिरिडीह के चरकी का मूल निवासी) को गिरफ्तार किया है. वन्य प्राणी आश्रयाणी के रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया, सूचना मिली थी कि तारा घाटी की पुराना गिदवा माइंस के आगे भूला घाट में अवैध रूप से कत्था बनाया जा रहा है. इसके बाद छापेमारी शुरू की गयी.
मौके पर से निर्मल गंझू को गिरफ्तार किया गया. निर्मल से पूछताछ के बाद अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी. इस दौरान लोकाई में रह रहे शंकर राउत के घर के पास पिकअप वैन पर कुछ लकड़ी लदा मिला. जांच के दौरान वैन से 24 बोरे अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुए. रेंजर ने बताया कि कत्था निर्माण में लगे 10 अन्य मजदूरों को भी गिरफ्तार किया गया है. कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने शंकर राउत से पूछताछ की. उसने बताया कि वैन चतरा के मनोज सिंह ने यहां खड़ी की थी. वह अक्सर ऐसा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




