कोडरमा : तीन क्विंटल कत्था जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 26 Nov 2017 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा :  तीन क्विंटल कत्था जब्त, एक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : वन्य प्राणी प्रक्षेत्र के सुदूरवर्ती भुलाघाट जंगल मे कत्था माफिया के संरक्षण में चल रहे अवैध कत्था निर्माण का खुलासा हुआ. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को रेंजर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भुलाघाट जंगल मे छापामारी अभियान चला कर करीब 3 क्विंटल गीला कत्था, कत्था बनाने का सामग्री और भारी […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : वन्य प्राणी प्रक्षेत्र के सुदूरवर्ती भुलाघाट जंगल मे कत्था माफिया के संरक्षण में चल रहे अवैध कत्था निर्माण का खुलासा हुआ. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को रेंजर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भुलाघाट जंगल मे छापामारी अभियान चला कर करीब 3 क्विंटल गीला कत्था, कत्था बनाने का सामग्री और भारी मात्रा में बर्तन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि अभियान के दौरान कत्था निर्माण में लगे अन्य लोग फरार होने में सफल रहे. रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जंगल मे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कत्था निर्माण का कार्य किया जा रहा है, सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान करीब 3 क्विंटल बना हुआ कत्था बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपी युवक चतरा जिला का बताया जाता है, फिलहाल पूछताछ जारी है .

उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक के जांच में यह पाया गया कि चतरा जिला से मजदूरों को मंगा कर कत्था निर्माण कार्य किया जा रहा है. मुख्य आरोपी कौन है, इसकी छानबीन की जा रही है. इस मामले में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी खुद को मजदूर बता रहा है ,वह चतरा के बरवाडीह रत्नाग निवासी निर्मल गंझू पिता अकलू गंझू है ,उसने बताया कि कत्था निर्माण में 14 लोग शामिल थे ,वह स्वयं लोगों के लिए खाना पकाता था. छापेमारी अभियान में रेंजर प्रमोद कुमार के अलावे वनरक्षी शैलेन्द्र कुमार वनपाल त्रिलोकी रविदास प्रशिक्षु वन रक्षी नीरज पंडित छत्रपति शिवाजी अभिषेक कुमार विजय कुमार सोना यादव गोपाल यादव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola