उच्चकों ने डिक्की से 40 हजार रुपये उड़ाये, कार्रवाई की मांग

Updated at : 25 Nov 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
उच्चकों ने डिक्की से 40 हजार रुपये उड़ाये, कार्रवाई की मांग

जयनगर : थाना क्षेत्र के महुआगढा निवासी नाजिर मियां उर्फ नासिर मियां की बाइक की डिक्की से शुक्रवार को उच्चकों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिया. इस संबंध में नाजिर मियां ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसने बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की थी. उक्त पैसे […]

विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र के महुआगढा निवासी नाजिर मियां उर्फ नासिर मियां की बाइक की डिक्की से शुक्रवार को उच्चकों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिया. इस संबंध में नाजिर मियां ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसने बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की थी. उक्त पैसे उसने डिक्की में रखे थे. वहां से वह तिलोकरी स्थित रवींद्र मोदी की दुकान अपने पोती का पासबुक लेने पहुंचे. यहां उनसे इस संबंध में कुछ कागजात मांगे गये.

जिसे लेने जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचा, तो देखा की डिक्की से रुपये गायब थे. उचक्के ने नकद राशि के साथ एसबीआइ हिरोडीह का उनका पासबुक तथा उनकी पत्नी मजिदन खातून का बीओआइ पिपचो शाखा का पासबुक, झारखंड ग्रामीण बैंक परसाबाद का पासबुक, एटीएम कार्ड व चेकबुक भी ले गये.उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola