बीडीओ ने किया स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, रुकेगा वेतन

Updated at : 24 Nov 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले दो शिक्षक, रुकेगा वेतन

जयनगर: बीडीओ अमित कुमार ने गुरुवार को डंडाडीह पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कंझियाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह व आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल कंझियाडीह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक मनीष पांडेय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह में पारा शिक्षक धनंजय सिंह को अनुपस्थित पाया. विद्यालय अवधि में विद्यार्थी स्कूल […]

विज्ञापन
जयनगर: बीडीओ अमित कुमार ने गुरुवार को डंडाडीह पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कंझियाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह व आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल कंझियाडीह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक मनीष पांडेय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह में पारा शिक्षक धनंजय सिंह को अनुपस्थित पाया.

विद्यालय अवधि में विद्यार्थी स्कूल परिसर से बाहर निकल कर खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा. मौके पर उन्होंने विद्यालय सचिव आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने को कहा. उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए सेविका को बच्चों की उपस्थित बढ़ाने को कहा.


उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में प्रशासनिक सेवा के लोग कम के बोझ तले दबे हैं. ऐसे में बीडीओ अमित कुमार स्कूली बच्चों के लिए प्रतिदिन दो घंटे का समय निकाल रहे हैं. इस दौरान वे बच्चों को पढ़ाते भी हैं. प्रशासनिक सेवा चतुर्थ बैच के पदाधिकारी अमित कुमार माध्यमिक स्तर पर सभी विषयों में निपुण हैं. अपने व्यस्ततम कार्यों के बावजूद वे समय निकाल कर प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाने पहुंच जाते हैं .उन्होंने कहा कि ज्ञान को बांटने से वह बढ़ता है. बीडीओ की इस पहल से शिक्षक व बच्चों में भी उत्साह बढ़ा है. अभिभावकों की माने तो बीडीओ का यह प्रयास सराहनीय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola