घटना: इचाक के बरियठ व हजारीबाग के रोमी के पास हादसा, हाइवा ने राहगीर को रौंदा

Updated at : 08 Nov 2017 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
घटना: इचाक के बरियठ व हजारीबाग के रोमी के पास हादसा, हाइवा ने राहगीर को रौंदा

इचाक: थाना क्षेत्र के बरियठ गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद मेहता (52) पिता-रामेश्वर महतो की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गयी. घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे रांची-पटना मार्ग स्थित इचाक के बरियठ पेट्रोल पंप के पास घटी. बताया जाता है कि सत्यनारायण मेहता हजारीबाग जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार […]

विज्ञापन
इचाक: थाना क्षेत्र के बरियठ गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद मेहता (52) पिता-रामेश्वर महतो की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गयी. घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे रांची-पटना मार्ग स्थित इचाक के बरियठ पेट्रोल पंप के पास घटी. बताया जाता है कि सत्यनारायण मेहता हजारीबाग जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे.

इसी बीच हजारीबाग से बरही की ओर जा रहे हाइवा (जेएच-05ए-2919) ने उन्हें चपेट में ले लिया. इससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीण घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर आये और रोड जाम करने का मन बना रहे थे.

सूचना मिलते ही बीडीओ उषा मिंज, सीओ मो आसफ अली, थाना प्रभारी सुरेश राम पुलिस बल के साथ पहुंचे. बाद में जनप्रतिनिधि पूर्व जिप सदस्य उमेश कुमार मेहता, कुलदीप मेहता, आजसू नेता प्रदीप कुमार मेहता, पंसस सुरेश मेहता, महेंद्र महात्मा के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण माने. सीओ व बीडीओ ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ व नियमानुसार अन्य सरकारी लाभ भी दिलाने का भरोसा दिलाया. इधर, रामकी कंपनी ने मृतक के परिजन को एक लाख रुपया मुआवजा देने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola