Apple WWDC 2026 डेट कन्फर्म, जानें कब और क्या होगा लॉन्च

Published by : Shivani Shah Updated At : 24 Mar 2026 9:59 AM

विज्ञापन

ऐपल डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2026 / फोटो- ऐपल

Apple ने अपने WWDC 2026 इवेंट की डेट कन्फर्म कर दी है. इस इवेंट में कंपनी iOS 27 के साथ कई नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है. जानिए इवेंट से जुड़े डिटेल्स.

विज्ञापन

Apple का सालाना डेवलपर इवेंट Apple WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) अब शुरू होने वाला है. कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत पहले दिन कीनोट (Keynote) से होगी. यह इवेंट खास तौर पर नए हार्डवेयर से ज्यादा, आपके iPhone, Mac, iPad, Apple Watch और अन्य Apple डिवाइसेज के सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर फोकस करता है. इसलिए Apple यूजर्स के लिए यह काफी अहम माना जाता है.

WWDC 2026 कैसे होगा?

पिछले सालों की तरह इस बार भी WWDC 2026 मुख्य रूप से ऑनलाइन होगा और दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए फ्री रहेगा. हालांकि, Apple Park में एक लिमिटेड ऑफलाइन एक्सपीरियंस भी रखा गया है. इसमें शामिल होने के लिए डेवलपर्स को अप्लाई करना होगा और सीट्स लिमिटेड होने के कारण सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए एंट्री मिलेगी.

WWDC 2026 में क्या खास होगा?

8 जून को होने वाली कीनोट में Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स पेश कर सकता है, जैसे:

  • iOS 27
  • iPadOS 27
  • macOS 27
  • watchOS 27
  • visionOS 27
  • tvOS 27

Siri बनेगी और स्मार्ट

Apple एक नया AI चैटबॉट बेस्ड Siri बना रहा है, जिसका कोडनेम “Campos” बताया जा रहा है. यह ChatGPT और Gemini जैसे AI से टक्कर ले सकता है. यह Siri के पुराने वॉयस ट्रिगर को बरकरार रखेगा, लेकिन इसके साथ एक फुल कन्वर्सेशन (चैट) इंटरफेस भी मिलेगा.

इस बारApple का सबसे ज्यादा फोकस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर है. खासतौर पर Siri का बेहतर और स्मार्ट वर्जन, ज्यादा स्मार्ट सजेशन्स और Apple Intelligence का बेहतर इंटीग्रेशन. WWDC में Apple आने वाले महीनों का अपना सॉफ्टवेयर प्लान दिखाता है. कीनोट के तुरंत बाद डेवलपर्स को इन अपडेट्स के पहले बीटा वर्जन मिल जाते हैं.

अपडेट्स आपको कब मिलेंगे?

डेवलपर बीटा: कीनोट के तुरंत बाद (जून)

पब्लिक बीटा: जुलाई के आसपास

फाइनल अपडेट: सितंबर (नए iPhone के साथ)

यानी फीचर्स की झलक आपको जल्दी मिल जाएगी, लेकिन सभी यूजर्स को फाइनल अपडेट थोड़ी देर बाद मिलेगा.

कहां देख सकते हैं WWDC 2026?

आप इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं:

  • Apple Developer ऐप
  • Apple की आधिकारिक वेबसाइट
  • Apple का YouTube चैनल

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola