घंघरी में हुआ भक्ति जागरण का आयोजन, भजन से मिलती है मानसिक शांति

Updated at : 05 Nov 2017 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
घंघरी में हुआ भक्ति जागरण का आयोजन, भजन से मिलती है मानसिक शांति

जयनगर: प्रखंड के ग्राम घंघरी में शुक्रवार रात देवी मंडप परिसर में सार्वजनिक छठ पूजा समिति द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया बाला लखेंद्र पासवान ने किया. मौके पर जिप सदस्य पवन सिंह ने कहा कि भजनों से मानसिक शांति मिलती है तथा भक्ति का भाव बढ़ता है. आज […]

विज्ञापन

जयनगर: प्रखंड के ग्राम घंघरी में शुक्रवार रात देवी मंडप परिसर में सार्वजनिक छठ पूजा समिति द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया बाला लखेंद्र पासवान ने किया. मौके पर जिप सदस्य पवन सिंह ने कहा कि भजनों से मानसिक शांति मिलती है तथा भक्ति का भाव बढ़ता है.

आज के आधुनिक युग में भी भजन सबको प्रिय है. वहीं जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीकांत यादव ने कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है. इंसान जब हर जगह से परेशान होता है तो उसे भगवान की याद आती है, पर हमें भगवान को कभी नहीं भूलना चाहिए. प्रखंड राजद अध्यक्ष राजकुमार यादव व भाजपा नेता सुरेश यादव ने भी इस आयोजन की सराहना की. मौके पर कोलकाता के संजय म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पूरी रात एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत संजना ने छठ के गीत तथा गणेश वंदना से की. वहीं नेहा व पंकज ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया. इस अवसर पर महेश सिंह, बिहारी यादव, पंसस ब्रदी मंडल, अशोक पांडेय, पप्पू सिंह, कृष्णा सिंह, विजय कुमार पांडेय, मनोज सिंह, महेश पांडेय, छोटे लाल सिंह, बबलू राणा, रंजीत सिंह, रंजन सिंह, आदित्य सिंह, परमानंद गिरि, संतोष राणा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola