चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

Published by :Neha Kumari
Published at :24 Mar 2026 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Chaiti Chhath 2026

संध्या अर्घ्य अर्पित करते हुए व्रती (एआई तस्वीर)

Chaiti Chhath 2026: आज 24 मार्च 2026 को चैत्र छठ का तीसरा दिन है. आज के दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और सूर्यदेव व माता छठी से सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है. ऐसे में भारत के कुछ शहरों में सूर्यास्त के समय की जानकारी यहां दी गई है.

विज्ञापन

Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक मास में. यह पर्व 4 दिनों का होता है. व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होती है. आज पर्व के तीसरे दिन लोग दौरा सजा कर पवित्र नदियों और तालाबों के घाट पर पहुंचते है. व्रती बांस के सूप में ठेकुआ, ताजे फल, गन्ना, नारियल और कसार जैसी पूजन सामग्री सजाकर कमर तक पानी में उतरती हैं. इसके बाद वे सूर्य देव की पूजा कर सूर्य की अंतिम किरण के समय अर्घ्य अर्पित करती हैं.

अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय

पंचांग के अनुसार आज सूर्यास्त का औसत समय शाम 06:34 बजे है, लेकिन अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा भिन्न हो सकता है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय—

शहर (City)सूर्यास्त का समय (Sunset Time)
कोलकाताशाम 05:49
भागलपुर / देवघरशाम 05:55
जमशेदपुरशाम 05:56
बोकारो / बेगूसरायशाम 05:58
रांची / मुजफ्फरपुरशाम 06:01
पटनाशाम 06:02
छपराशाम 06:04
मऊशाम 06:09
गोरखपुरशाम 06:10
वाराणसीशाम 06:11
प्रयागराजशाम 06:15
लखनऊशाम 06:19
भोपालशाम 06:33
गया / नोएडाशाम 06:34
दिल्लीशाम 06:35
पुणेशाम 06:46
मुंबईशाम 06:51
सूर्यास्त का समय

क्यों खास है संघ्या अर्घ्य?

आमतौर पर हिंदू धर्म के हर त्योहार में उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है. लेकिन छठ एक इकलौता ऐसा पर्व है जहां न केवल उगते सूरज, बल्कि अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. आज व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए पवित्र नदियों या जलाशयों में खड़े होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे. यह पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती है.

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ कठिन निर्जला Chaiti Chhath व्रत, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola