दुर्भाग्य: जंगल में बन रही है नकली शराब, पुलिस महकमा को है पक्की खबर, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं शराब माफिया

Updated at : 02 Nov 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्भाग्य: जंगल में बन रही है नकली शराब, पुलिस महकमा को है पक्की खबर, फिर भी  पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं शराब माफिया

कोडरमा: करीब एक साल बाद जिले के डोमचांच इलाके का ढोढाकोला क्षेत्र चर्चा में फिर से आ गया है़ इससे पहले वर्ष 2016 में डीसी संजीव कुमार बेसरा ने निर्देश देकर यहां संचालित नकली शराब की फैक्टरी को ध्वस्त करने के लिए प्रशासनिक टीम भेजी थी़ उस समय भी प्रशासनिक तंत्र की चूक के कारण […]

विज्ञापन
कोडरमा: करीब एक साल बाद जिले के डोमचांच इलाके का ढोढाकोला क्षेत्र चर्चा में फिर से आ गया है़ इससे पहले वर्ष 2016 में डीसी संजीव कुमार बेसरा ने निर्देश देकर यहां संचालित नकली शराब की फैक्टरी को ध्वस्त करने के लिए प्रशासनिक टीम भेजी थी़ उस समय भी प्रशासनिक तंत्र की चूक के कारण मशीन जब्त कर नहीं लायी जा सकी थी़ अब एक बार फिर नकली शराब की फैक्टरी जंगल में संचालित होने की पुख्ता सूचना के बावजूद प्रशासनिक तंत्र की चूक उजागर हुई है़ .

नये मामले में बताया जाता है कि राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की ओर से भेजे गये पत्र में ढोढाकोला जंगल में किस जगह अवैध शराब की फैक्टरी संचालित हो रही है, उसका पूरा जिक्र था़ यही नहीं पत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े 63 लोगों का नाम भी अंकित है़ इस पत्र के अलावा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना मिल रही थी़ इसी सूचना के आधार पर डीसी ने एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम इलाके में तो भेजी गयी, पर कुछ जगहों की जांच के बाद टीम को जब शराब की फैक्टरी की जगह विस्फोटकों का जखीरा व देसी शराब का खाली पाउच बरामद हुआ, तो टीम इसी में उलझ कर रह गयी़ बताया जाता है कि इस बरामदगी के बाद एक टीम जंगल के निचले छोर में भी गयी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली‍. इसके बाद विस्फोटकों की बरामदगी को ही बड़ी सफलता मान पदाधिकारी डोमचांच लौट गये. इस बात की जानकारी जब डीसी को लगी तो उन्होंने जांच का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए फैक्टरी की खोज के लिए दोबारा जंगल की ओर जाने का निर्देश दिया़.

जब टीम ढोढाकोला के लिए एक बार फिर रवाना हुई, तो रास्ते में ही झाड़ी में फेंका हुआ 40 पीस अंग्रेजी शराब जब्त किया़ साथ ही साथ सात खाली ड्रम बरामद हुआ़ टीम के पदाधिकारी व जवान उस जगह पहुंच ही नहीं सके, जहां पिछले वर्ष अवैध शराब की फैक्टरी संचालित थी़ सूचना यह भी सामने आयी की चिलंगिया जंगल के पास स्थित विद्यालय के 100 मीटर के क्षेत्र में ही फैक्टरी से संबंधित मशीन पड़ी है, पर टीम इसे खोजने में कामयाब नहीं हो सकी़ अंततः प्रशासनिक टीम बैरंग लौट गयी़.
अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
इधर, विस्फोटकों की बरामदगी व शराब के कुछ पाउच बरामद होने के मामले में डोमचांच थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है़ बरामद विस्फोटक में डेटोनेटर 1650 पीस, पावर जेल 1800 पीस है़ एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है़ अनुसंधान के क्रम में अगर किसी की भूमिका सामने आयेगी, तो उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़.
टंकी से स्प्रीट की आ रही थी गंध
जांच अभियान में शामिल पदाधिकारी के अनुसार बरामद सिंटेक्स में स्प्रिट की ताजा गंध आ रही थी़ आशंका जतायी जा रही है कि शराब का धंधा इसी जगह के आसपास कहीं संचालित कर पैकिंग का कार्य खंडहरनुमा अस्पताल के पास किया जाता था़ छापामारी अभियान में एसडीओ के अलावा उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गौड़ थाना प्रभारी सुनील सिंह आदि शामिल थे.
जंगल में माइका के अवैध कारोबार के साथ फल-फूल रहा शराब का धंधा
पिछले कुछ वर्षों से डोमचांच के जंगली इलाके में ढिबरा के अवैध उत्खनन के साथ ही अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है़ यह पहली बार नहीं है, जब शराब का मामला इस इलाके का सामने आया है़ बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र का फायदा यहां के माफिया उठाते हैं और रोजी-रोजगार के नाम पर स्थानीय लोग भी इन्हीं का साथ देते हैं. यही कारण है कि जब कभी प्रशासनिक टीम कार्यवाही के लिए जाती है, तो खासा विरोध का भी सामना करना पड़ता है. हलांकि पूरे अवैध कारोबार में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते आये हैं. जिस तरह विस्फोटकों का अवैध कारोबार कोडरमा में संचालित हो रहा है, उससे भी सवाल उठने शुरू हुए हैं. पुलिस की सख्ती इस कारोबार पर कभी दिखती नहीं. कोडरमा का विस्फोटक अन्य जिलों में अवैध रूप से भेजे जाने के दौरान पकड़े जाते हैं , लेकिन कोडरमा में लंबे समय से विस्फोटक की बरामदगी कहीं दूसरी जगह भेजे जाने के दौरान नहीं हुई है़ यह अलग बात है कि आज जांच अभियान के दौरान इतेफाक से विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola