रन फॉर यूनिटी में दौड़ा कोडरमा, शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने कहा आधुनिक भारत के निर्माता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल

कोडरमा बाजार : राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुबह में स्थानीय जेजे काॅलेज से बागीटांड़ स्टेडियम तक आयोजित रन फॉर यूनिटी को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने रवाना किया. इस मौके पर डीसी संजीव कुमार बेसरा, एसपी एसके झा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के […]
दौड़ बागीटांड़ स्टेडियम में पंहुच कर संपन्न हुआ. यहां शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में न्यौछावर कर दिया. प्रत्येक वर्ष 31 अक्तूबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जाती है. मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर हम सभी को उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है.
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को राष्ट्रीय एकता व स्वच्छता की शपथ दिलायी. मौके पर डीडीसी आदित्य कुमार आनंद, अपर समाहर्ता प्रवीण गागराई, एसडीओ प्रभात बरदियार, एसडीपीओ अनिल शंकर, डीपीआरओ रवींद्र सिंह, कमलेंद्र सिन्हा, बीडीओ मिथलेश चौधरी, चंद्रजीत खलखो, कोडरमा थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रमुख जयप्रकाश राम, संजीव समीर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, गोपाल गुतुल, बसंत यादव, अजय पांडेय, राजा सिंह, चंद्रशेखर जोशी, हरेंद्र सिंह, देवनारायण मोदी, राजेश सिंह, बैजनाथ यादव, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




