प्रखंड मुख्यालय में शौचालय निर्माण कराने की मांग

Updated at : 01 Nov 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड मुख्यालय में शौचालय निर्माण कराने की मांग

जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में पंचायम समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. बैठक में घरौंजा के मुखिया अजय यादव ने प्रखंड मुख्यालय में शौचालय का निर्माण तथा घरौंजा आंगनबाडी केंद्र में सेविका चयन […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में पंचायम समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख जयप्रकाश राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. बैठक में घरौंजा के मुखिया अजय यादव ने प्रखंड मुख्यालय में शौचालय का निर्माण तथा घरौंजा आंगनबाडी केंद्र में सेविका चयन में हुई गड़बड़ी का मामला उठाया. जबकि कंद्रपडीह के पंसस प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने डुमरडीहा गांव में सरकारी चापानल के अतिक्रमण का सवाल उठाया.

वहीं करियावां के पंसस कपिल राणा ने मध्य विद्यालय करियावां में शिक्षकों की कमी का सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि करियावां में एक भी सादा राशन कार्ड नहीं बना है. चेहाल की मुखिया अंजु देवी ने पीएम आवास योजना की सूची में गरीबों का नाम नहीं होने का सवाल उठाया. डंडाडीह के पंसस महावीर यादव ने गांव के काली मंडा के पास पीसीसी सड़क निर्माण तथा गांव को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की. विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव ने फसल बीमा भुगतान का सवाल उठाया.

मौके पर प्रमुख जयप्रकाश राम, बीडीओ अमित कुमार ने सदस्यों के सवालों को गंभीरता से लिया और एक-एक कर उसका जवाब दिया. बीडीओ ने कहा कि शौचालय के कमी की जानकारी उन्हें भी है. शीघ्र ही इस सांस्कृतिक भवन को सभी सुविधाओं से लैस किया जायेगा. मौके पर डाॅ अजीत मंडल, एमओ शंकर प्रसाद, बीपीओ अशोक उपाध्याय, पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, बीइइओ अरुण गुप्ता, जेपीएस सत्यजीत हिमवान, जेई चंद्रिका प्रसाद, चिकित्साकर्मी शैलेंद्र तिवारी, उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, पंसस विंदवा देवी, रामचंद्र धोबी, कपिल बढ़ई, सोनी देवी, संगीता देवी, मनोज दास, रेखा देवी, किरण देवी, वार्डेन उषा टोप्पो, सीता देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola