घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसी रंगीन और टेस्टी टूटी-फ्रूटी, नोट कीजिए आसान रेसिपी

घर के बने हुए टूटी फ्रूटी (image: AI Generated)
Homemade Tutti Frutti: घर पर बनी टूटी-फ्रूटी स्वादिष्ट, रंगीन और हेल्दी विकल्प है. कच्चे पपीते, चीनी और फूड कलर से तैयार यह रेसिपी आसान है. इसे केक, आइसक्रीम या मिठाइयों में इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना प्रिजर्वेटिव के लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.
Homemade Tutti Frutti: आजकल बाजार में मिलने वाली टूटी-फ्रूटी का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों और बेकिंग में किया जाता है, लेकिन इसमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल रंग भी हो सकते हैं. ऐसे में घर पर बनी टूटी-फ्रूटी एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे अपनी पसंद के रंग और स्वाद के अनुसार आसानी से तैयार किया जा सकता है.
टूटी- फ्रूटी बनाने के लिए सामान
- कच्चा पपीता- 250 ग्राम (बारीक टुकड़ों में कट हुआ)
- चीनी- स्वादनुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- खाने वाले रंग (लाल, हरा, पीला)- 1 चम्मच
- वनीला एसेंस- कुछ बूंद
टूटी- फ्रूटी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को पानी में डालकर 5-7 मिनट तक उबाल लें, ताकि वे हल्के नरम हो जाएं. इसके बाद पानी छानकर पपीते को अलग रख दें.
- अब एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें. जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें उबले हुए पपीते के टुकड़े डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
- अब इस मिश्रण को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से में अलग-अलग फूड कलर डालें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा वनीला एसेंस भी मिला सकते हैं, जिससे खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है. इसके बाद इन रंगीन टुकड़ों को 8-10 घंटे या रातभर के लिए ढककर रख दें, ताकि रंग अच्छे से सेट हो जाए.
- अगले दिन इन टुकड़ों को चाशनी से निकालकर किसी छलनी या प्लेट पर फैला दें और 5-6 घंटे सूखने दें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तब आपकी घर की बनी टूटी-फ्रूटी तैयार है.
यह भी पढ़ें: सुबह जल्दी उठते ही तैयार करें ये 5 हेल्दी और टेस्टी नाश्ते
यह भी पढ़ें: शेफ पंकज भदौरिया के रेसिपी से बनाइए बिहार का स्पेशल पराठा, मिलेगा पारंपरिक स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




