मलाही पकड़ी स्टेशन का अप्रैल में हो सकता है निरीक्षण, लिफ्ट और एस्केलेटर का काम पूरा

Updated at : 24 Mar 2026 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Metro Malahi Pakadi station inspected April

पटना मेट्रो

Patna Metro: पटना में मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का काम पूरा कर लिया गया है. इसके बाद अब अगले महीने (अप्रैल) में सीएमआरएस निरीक्षण करने आ सकते हैं. निरीक्षण के बाद अगर सब कुछ सही रहा तो मेट्रो के परिचालन की अनुमति दे दी जाएगी.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम को तेजी से निपटाया जा रहा है. मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का काम पूरा हो गया है. अब अगले महीने यानी अप्रैल महीने में सीएमआरएस (कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी) स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे. निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया तो ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी जाएगी.

क्या कहना है पटना मेट्रो की APRO का?

जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी स्टेशन को सजाया जा रहा है. यहां आकर्षक पेंटिंग की जा रही है. पटना मेट्रो की एपीआरओ अर्चना कुमारी की माने तो, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण अब अंतिम फेज में है. जल्द ही यहां से ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं.

यात्रियों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के बनने के बाद यहां ट्रेन को चलाने से पहले हर एक बारिकियों को देखा जा रहा है. ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े. इसके अलावा मलाही पकड़ी स्टेशन पर मॉडर्न टिकटिंग व्यवस्था, साफ-सुथरा परिसर, बेहतर वेंटिलेशन और सुरक्षा को लेकर भी तमाम व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं.

लोगों को जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

मलाही पकड़ी स्टेशन पटना के घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्टेशन माना जा रहा है. इसके शुरू होने से शहर के पूर्वी हिस्से के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और जाम-मुक्त यात्रा का विकल्प मिलेगा. पटना मेट्रो के इस स्टेशन की प्रगति से साफ है कि राजधानी में मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है.

Also Read: बिहार में डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, SVU की टीम खंगाल रही डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन