भगवान भास्कर को व्रतियों ने दिया अर्घ्य

झुमरीतिलैया: लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद रविवार को जिले भर में एतवारी छठ मनाया गया. शहर के विभिन्न छठ घाटों पर रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. अर्घ्य देने को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी. शहर के पानी टंकी रोड स्थित तालाब, इंदरवा […]
इधर, शहर के वार्ड नंबर 3-4 के भेलवा तालाब में रविवार को एतवारी छठ का समापन समारोह आयोजित हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव शामिल हुए. उन्होंने लोगों को एतवारी छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व त्योहारों से हमें अपनी संस्कृति से जुड़े होने का आभास होता है. साथ ही लोगों में आपसी मेलजोल बढ़ता है.
समारोह की अध्यक्षता शंकर दयाल यादव व संचालन प्रकाश आंबेडकर ने किया. इस अवसर पर प्रदीप यादव, बंधन यादव, पवन राणा, विनोद राणा, अजय यादव, महेंद्र साव सहित कई लोग मौजूद थे. इधर, जिला मुख्यालय स्थित राजा तालाब, अरघौती नदी छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. वहीं एतवारी छठ को लेकर सुबह से लेकर दोपहर तक झुमरीतिलैया बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी रही. लोगों ने फल व अन्य सामान की खरीदारी की. स्टेशन रोड व ओवरब्रिज के पास कई दुकानें लगी रहने के कारण दोपहर में लंबा जाम लगा रहा. इससे आम लोगों को परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




