ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, एक घायल

मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित मारुति चौक व पहाड़पुर के बीच रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार झाझा स्थित(जमुई जिला) गोरा नवादा निवासी शशिकांत मिश्र (26 वर्ष) अपनी बिना नंबर की बाइक से बरही एनएच में कार्यरत अपने […]
इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक (जेएच-12सी-0122) अनियंत्रित होकर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक उसे घसीटते हुए लगभग दो-तीन सौ गज ले गया. ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाया. घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शिव बालक यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने नशे में धुत ट्रक चालक आलोक यादव (तेतरियाडीह डोमचांच) को हिरासत में लिया है. घायल युवक पुलिस वाहन से इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




